क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसी स्कीम है जहां पर आपको 50 लाख का लोन मिल सकता है वो भी सिर्फ 10 से 11 % पर ब्याज पर ऊपर से आपको सरकार की तरफ से 35% की सब्सिडी भी मिल जाएगी , यहाँ हम बात कर रहे है PMEGP लोन की यानी कि प्राइम मिनिस्टर्स एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम आज हम आपको पीएमईजीपी से जुडी सारी जानकारी बताएंगे और आपको बतायेंगे कि आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हो |
सबसे पहले बात करते हैं कि कौन-कौन पीएमईजीपी लोन के लिए स्कीम के लिए अप्लाई कर सकता है :-
आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए |
आप कम से कम 8th क्लास पढे होने चाहिए |
इसमें बाकी Loans की तरह कोई Income Criteria नहीं है आपकी इनकम कितनी भी हो सकती है |
आपका अगर कोई पहले से Existing Unit है जिसको गवर्नमेंट की तरफ से सपोर्ट मिल रहा है देन आप इसके लिए Eligible नहीं है |
आपका एक वैलिड आधार कार्ड नंबर होना चाहिए |
अब हम ये भी देख लेते हैं कि आपको PMEGP लोन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे :-
आपकी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
आपकी जो भी उच्चतम शैक्षिणिक योग्यता है 12th , ग्रेजुएशन , पोस्ट ग्रेजुएशन उसका आपके पास प्रूफ होना चाहिए |
आपका जो बिजनेस है उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आपको बनवानी होगी वो भी सीए से |
अगर आप किसी स्पेशल कैटेगरी से संबंध करते हैं है तो उस स्पेशल कैटेगरी का सर्टिफिकेट आपके पास होना चाहिए जो आपको बाद में अपलोड करना पड़ेगा |
अगर आप किसी ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपके पास उस ग्रामीण क्षेत्र का सर्टिफिकेट होना चाहिए |
अगर आप कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सेटअप कर रहे हो देन आपको मैक्सिमम 50 लाख तक का लोन मिल सकता है , अगर आप कोई सर्विस यूनिट सेटअप कर रहे हो तो आपको मैक्सिमम 20 लाख तक का लोन मिल सकता है |
PMEGP Loanअप्लाई करने का प्रक्रिया क्या है :-
इस ऋण के लिए आवेदन करने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करे :-https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/applicantLogin.jsp
यहां सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर डाल देना है
सेकंड कॉलम में आपका नाम अब यहां जो भी एंटिटी लोन के लिए अप्लाई कर रही है उसका नाम आना चाहिए अगर आप बिजनेस के नाम से लोन लेना चाह रहे हैं तो आपके बिजनेस का नाम आएगा आपका नहीं |
थर्ड कॉलम में आपको स्पोंसर एजेंसी यहां आपको तीन ऑप्शंस दिखाएगी (1) KVIC (2) KVIB (3) DIC आप इनमें से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं , सरकार इन तीन एजेंसीज के माध्यम से पीएमईजीपी लोन इंप्लीमेंट कर रहा है |
अब अगले स्टेप में जैसे ही आप अपना एड्रेस डालेंगे आपको अपनी जो भी स्पॉन्सरिंग एजेंसी आपने सेलेक्ट की है उसकी ऑफिस डिटेल्स दिख जाएंगी जैसे की अगर चंडीगढ़ का एड्रेस डाला तो केवी आईबी का चंडीगढ़ वाले ऑफिस की डिटेल्स खुद से आ गई अब अगले स्टेप में आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे की लिंग , जन्मतिथी , शैक्षिण योग्यता , पता इत्यादी डालना होगा |
अब 15 नम्बर पॉइंट बहुत महत्वपूर्ण है यहां पर आपको व्यवसाय का प्रकार डालना होगा यानी कि आपका बिजनेस मैन्युफैक्चरिंग है सर्विस है या ट्रेडिंग आप यहां पर जो भी सेलेक्ट करेंगे उससे सम्बंधित ऑप्शंस में आपको पॉइंट नंबर 16 में दिखेगे |
पॉइंट नंबर 16 में आपको बताना होगा कि आप किस टाइप के प्रोडक्ट बनाएंगे या बेचेंगे |
पॉइंट नंबर 17 में EDP ट्रेनिंग यानी कि एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम यहां पर अभी आप नो सिलेक्ट कर सकते हो लेकिन जैसे ही आपका लोन सैंक्शन हो जाएगा आपको ये प्रोग्राम पूरा करना पड़ेगा उसके बाद ही आपके बैंक में पैसे ट्रांसफर होंगे |
पॉइंट नंबर 19 भी आपको ध्यान से भरना पड़ेगा इसमें आपको अपने जो बिजनेस है उसकी कॉस्ट भरनी पड़ेगी जिसके आधार पर आपका ऋण स्वीकृत होगा |
पॉइंट नंबर 20 से 22 में आपको अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स भरनी है याद रहे आप उसमें वही डिटेल्स भरिए जो आप अपने बिजनेस से लिंक करना चाहते हो |

अंतिम स्टेप में आपसे पूछेगा कि आप CGTMSE की सुविधा लेना चाहते हो और आपने यह PMEGP के बारे में कहां से सुना वो आप भर सकते हो इसके बाद आपको सेव एप्लीकेशन डाटा पे क्लिक करना है जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपका एक एप्लीकेशन आईडी तथा पासवर्ड जनरेट हो जाएगा जिसको आप सेव करके रख लीजिएगा , इसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं जैसे ही आप अपलोड डॉक्यूमेंट पे क्लिक करोगे आपके पास डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा यहां पर आप अपनी पासपोर्ट साइज फोटो प्रोजेक्ट रिपोर्ट , कास्ट सर्टिफिकेट अगर कुछ भी डॉक्यूमेंट है वो अपलोड कर सकते हैं उसकी उसी स्क्रीन पे आपको अपलोड डॉक्यूमेंट के साइड में स्कोर कार्ड का एक ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपसे बहुत सारे सवाल पूछे जाएंगे जैसे कि आपके ऊपर कितने आश्रित हैं , आपके नाम पे कोई घर है या नहीं ,आपकी योग्यता , आपका कुल एक्सपीरियंस इन सारे सवालों के जवाब के आधार पर आपकी एक स्कोरिंग की जाएगी , तथा आपको अंत में टोटल स्कोर बता दिया जाएगा याद रखिएगा अगर आपका कुल स्कोर 60 से ज्यादा है तो आपके अप्रूव होने के चांसेस बढ़ जाएंगे इसके बाद आपको फाइनल सबमिशन पर क्लिक करके इसको सबमिट कर देना है | अगर आपका नाम अप्रूव हो जाता है देन आपको बहुत ही जल्दी इंप्लीमेंटेशन एजेंसी केवीआईआईटी है वो नजदीकी बैंक में भेज दिया जाएगा आपका अगर लोन अप्रूव हो जाता है तो आपको EDP ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी , लेकिन अगर आपकी प्रोजेक्ट की जो टोटल कॉस्ट है वो 2 लाख से कम है देन आपको ईडीबी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है जैसे कि आपने देखा यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है सरकार की साइड से जो आपको प्रोवाइड किया जा रहा है अगर आप अपना कुछ काम करना चाहते हैं अगर आपके पास भी कोई ऐसा आईडिया है लेकिन अगर आपको पैसो की कमी लग रही है तो आप इस वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं बस आपको अपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक करना है |
अगर अभी भी आपके कोई सवाल हो तो Comment करके हमसे पूछ सकते है |
धन्यवाद , ऐसी है जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट www.firstinfo.in
